बेगूसराय | 6 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाले श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बेगूसराय टीम के चयन हेतु रिफाइनरी टाउनशिप मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रदर्शन के आधार पर होगा टीम का चयन: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल के बाद 7 और 8 अप्रैल को सलेक्शन ट्रायल मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसके उपरांत अंतिम अंडर-16 टीम की घोषणा की जाएगी।
अनुभवी खिलाड़ियों की देखरेख में हुआ ट्रायल: ट्रायल प्रक्रिया खेल समिति सदस्य दिलजीत कुमार, सीनियर खिलाड़ी दानिश आलम, प्रतीक भानु एवं पृथ्वीराज के नेतृत्व में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी: ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें राहुल गिरी, युवराज, अमृत, सचिन, प्रशांत, निपुण, सन्नी, आनंद, मो. अरमान, शौर्य, प्रिय रंजन, युग, आर्यन पोद्दार, सत्यम, आदित्य, वैभव, हम्माद, सत्यम राज, सुमन, अब्दुल रजा, शुभम, दिव्यांशु, निशांत, अरुण, अनीश, ऋषि राज, रितिक, अमन, रौशन, मन्नू, रमन, रोहित, शिवम एवं श्रेष्ठ कुमार शामिल हैं।
खिलाड़ियों को 6 अप्रैल को रिपोर्ट करने का निर्देश: जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। आगे की चयन प्रक्रिया और मैच इसी आधार पर आयोजित किए जाएंगे।







Total views : 78496