सितंबर से शुरू होगा विशेष सदस्यता अभियान, प्लस टू, तकनीकी व व्यावसायिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जाएगा संगठन से
बेगूसराय। 23 अगस्त 2025
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का सदस्यता अभियान जोर-शोर से जारी है। अब तक जिले में 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। संगठन का लक्ष्य बेगूसराय उत्तर एवं दक्षिण में मिलाकर 40 हजार से अधिक सदस्यता प्राप्त करने का है। इसी क्रम में एबीवीपी बेगूसराय नगर की विस्तारित बैठक जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अजित चौधरी ने कहा कि “आज विद्यार्थी परिषद जिले के छात्र-छात्राओं के बीच सबसे लोकप्रिय छात्र संगठन बन चुका है, इसलिए आधे समय में ही 14 हजार से अधिक सदस्यता मिल चुकी है।
“प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने छात्र हितैषी कार्य, विशिष्ट कार्य पद्धति और राष्ट्रीय दृष्टिकोण के कारण अन्य संगठनों से अलग पहचान रखती है। इसी कारण छात्र-छात्राओं का रुझान तेजी से संगठन की ओर बढ़ रहा है।
विभाग सह संयोजक दिव्यम कुमार एवं नगर मंत्री अजीत कुमार ने बताया कि एबीवीपी वर्षभर कैंपस के अंदर छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन और सेवा कार्य करती है। साथ ही समाज के विभिन्न समूहों के बीच भी सेवा कार्य चलाया जाता है। यही कारण है कि समाज का बड़ा वर्ग भी संगठन से जुड़ना चाहता है।
बैठक में नगर संयोजक अमन कुमार ने सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्य योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर नगर सह मंत्री सिद्धार्थ कुमार, जीडी कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, उज्जवल, आलोक, राकेश, कौशिक, नीतीश, सचिन, अनमोल, अभिषेक, सौरभ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
👉 गौरतलब है कि 1 सितंबर से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें प्लस टू, तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी सदस्यता दिलाई जाएगी।





Total views : 68974










