➡️ दीपावली व छठ पर चलेंगी 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें
➡️ बिहार को मिली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
➡️ पूर्णिया से पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
➡️ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा
➡️ त्यौहारों में यात्रियों की सुविधाओं का रखा गया खास ध्यान
नई दिल्ली। 20 अगस्त 2025
आगामी दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए भारतीय रेल ने बड़ा निर्णय लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेल भवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि इस बार त्योहारों के मौके पर 12 हजार से अधिक Special Train चलाई जाएंगी। रेल मंत्री ने कहा कि यह निर्णय Bihar के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल और सांसद संजय कुमार झा के साथ विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया है।
✅ यात्रियों को रिटर्न यात्रा पर छूट: जो यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच onward यात्रा करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापस लौटेंगे, उन्हें रिटर्न जर्नी पर 20% डिस्काउंट मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि यह विशेष सुविधा इस त्योहारी सीजन में पहली बार दी जा रही है।
✅ बिहार को मिली कई नई ट्रेनें : रेल मंत्री ने बताया कि बिहार से नई रेल सेवाओं की शुरुआत होगी—चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें : गया जी – दिल्ली, सहरसा – अमृतसर, छपरा – दिल्ली, मुजफ्फरपुर – हैदराबाद एक वंदे भारत एक्सप्रेस : पूर्णिया से पटनाबुद्ध सर्किट ट्रेन :वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया जी और कोडरमा को जोड़ेगी।

✅ बिहार के रेल ढांचे को मिलेगी मजबूती : रेल मंत्री ने बताया कि बिहार में कई नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है—बक्सर से लखीसराय रेलखंड चार लाइनों वाला बनाया जाएगा। पटना के चारों ओर रिंग रेलवे की व्यवस्था की जाएगी। सुल्तानगंज और देवघर को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। पटना से अयोध्या के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी। लौकहा बाजार में वाशिंग पिट की व्यवस्था एवं कई नए रोड ओवरब्रिज भी स्वीकृत किए गए हैं।
इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल और सांसद संजय झा ने बिहार के लिए नई रेल परियोजनाओं की स्वीकृति एवं Amrit Bharat तथा Vante Bharat ट्रेनों की सौगात देने के लिए PM Narendt Modi का आभार व्यक्त किया। रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सहित पूरे देश के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।






Total views : 63030