
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बेगूसराय जिला इकाई द्वारा गठित महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “सावन महोत्सव” का आयोजन किया
सावन महोत्सव में सावन प्रिंसेस, सावन क्वीन, हरितिमा क्वीन, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा महिलाओं ने की शिरकत
बेगूसराय। 27 जुलाई 2025
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बेगूसराय जिला इकाई द्वारा गठित महिला प्रकोष्ठ द्वारा पहली बार नगर में “सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया। काफी भव्य तरीके से न्यू चाणक्य नगर स्थित एक मैरेज हॉल में यह आयोजन हुआ। आयोजन की मुख्य अतिथि नरकटियागंज की और बिहार में चित्रांश की एकमात्र महिला विधायक रश्मि वर्मा थी। सावन महोत्सव में सबसे पहले महिलाओं ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया।

बाद में महिलाओं और लड़कियों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सावन क्वीन, सावन प्रिंसेज, हरीतिमा क्वीन, म्यूजिकल चेयर, ओल्ड इज़ गोल्ड इत्यादि प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुआ। नरकटियागंज की विधायक व मुख्य अतिथि रश्मि वर्मा ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण महामंत्री सारिका भास्कर ने किया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजनी सिंहा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। बाद में आम कायस्थों की गिरती सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक अवस्था, विवाह संबंध जोड़ने की कुव्यवस्था पर भी गंभीर चर्चा की गई। महिलाओं ने चित्रांश की एक जुटता पर बल दिया। महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रकोष्ठ की महामंत्री सारिका भास्कर ने दिनरात एक कर दिया और अभाकाम के संगठन सचिव व भास्कर भूषण के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव, संरक्षक कामिनी कौशल सिन्हा, पूनमशेखर, रश्मि सिंहा, वरीय सदस्या मीरा सिन्हा, अर्चना, प्रीति, रजनी, सोनी का उल्लेखनीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि भी कार्यक्रम में माहौल,भीड़़ व स्वागत से अभिभूत दिखीं। उन्होंने कायस्थों से एकताबद्ध, धैर्य व साहस से आगे बढ़ने का आवाह्न किया। अभाकाम जिला इकाई से अध्यक्ष के अतिरिक्त कार्यक्रम में अलख सिन्हा, संजय कुमार, रबीश सिन्हा, समीर शेखर, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, महामंत्री नवीन सिंहा, राजकुमार नवाब, संरक्षक श्वेतांशुरंजन, बिजेंद्र कुमार सिंहा, भास्कर भूषण, संदीप सिन्हा, राजीव कुमार, संजीव कुमार बुल्लू, रवींद्र मनोहर, शंभू कुमार, प्रकाश रंजन सिन्हा, अभय सिन्हा व अन्य उपस्थित थे।

श्रुति वर्मा बनी सावन प्रिंसेस :-
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बेगूसराय जिला इकाई द्वारा आयोजित “सावन महोत्सव” में सावन प्रिंसेस की भी प्रतियोगिता हुई थी। जिसका खिताब श्रुति वर्मा को मिला। श्रुति वर्मा लगभग दर्जन भर प्रतिभागियों के बीच जीत कर प्रथम पुरुस्कार पाया और सावन प्रिंसेस बनी। नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने श्रुति को क्राउन पहना कर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर संघ की महामंत्री सारिका भास्कर, अंकिता सिन्हा, मेनका मल्लिक, शुभरा कुमारी सहित अन्य ने श्रुति को बधाई दी।वहीं सावन प्रिंसेस की रनर अप रहीसृजन सिन्हा जो की रंगकर्मी सचिन कुमार की पुत्री है। वहीं अन्य प्रतियोगिता के तहत हरितिमा हतिमा क्वीन का खिताब प्रीति सिन्हा ने जीता। सावन क्वीन का खिताब प्रीति सिन्हा द्वितीय को मिला। सावन क्वीन की रनर अप का खिताब सत्यकेति सिन्हा रही। ओल्ड इस गोल्ड प्रतियोगिता की विजेता कामिनी कौशल और मीरा सिन्हा रही। म्यूजिकल चेयर की विजेता नीतू सिन्हा बनी। और कैंडिल लाइट प्रतियोगिता की विजेता रही पूजा सिन्हा। इन सभी को मुख्य अतिथि नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने पुरुस्कृत किया।