कार्यकर्ताओं के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित
जमुई। 8 दिसम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
जमुई नगर परिषद क्षेत्र के बोधवन तालाब के समीप स्थित महावीर वाटिका में क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने समर्थकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और अपार जन समर्थन व निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि एनडीए को मिला ऐतिहासिक जनादेश कार्यकर्ताओं की चुनौतीपूर्ण मेहनत, समर्पण, कर्तव्य और अनुशासन का परिणाम है। पिछले पाँच वर्षों में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से ही आज बिहार में विकास और विश्वास की गूंज देश–दुनिया तक सुनाई दे रही है।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने स्पष्ट कहा कि अगले पाँच वर्षों में जमुई के विकास को नई गति देना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि—बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। सरकार की हर हितकारी योजना पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाई जाएगी। आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता और समर्थकों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतिफल है।
नेताओं ने व्यक्त किया भरोसा: भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि श्रेयसी सिंह के कुशल नेतृत्व में जमुई एक नया इतिहास रचेगा।समारोह में शामिल प्रमुख नेताओं में—जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोसपा नेता अरुण मंडल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, प्रकाश कुमार भगत, कन्हैया कुमार सिंह, एनडीए नेता सिकंदर पटेल, गोपाल कृष्ण, विनोद कुमार सिंह, अजीत सिंह, सकलदेव दास आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बृजनंदन सिंह ने किया। पूरे समारोह में उत्साह और ऊर्जा का विशेष माहौल देखा गया।






Total views : 68929










