नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट | वर्ल्ड डेस्क। मिस यूनिवर्स 2025:
बैंकॉक (थाईलैंड)। 74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट 2025 का खिताब मेक्सिको की फातिमा बॉश ने अपने नाम कर लिया है। दुनिया भर के 130 देशों से आई प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए फातिमा ने यह ताज हासिल किया। होस्ट देश थाईलैंड की प्रवीणार सिंह फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा टॉप-12 में भी स्थान सुरक्षित नहीं कर सकीं।
मेक्सिको की फातिमा बॉश को मिला मिस यूनिवर्स का ताज: 2024 की मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने फातिमा बॉश के सिर पर ताज सजाया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित इस भव्य आयोजन में दुनिया भर से आई 130 प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी। फातिमा बॉश ने अपनी विनम्रता, सुंदरता, आत्मविश्वास और सामाजिक मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक सीमित : भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने मंच पर मजबूत प्रस्तुति दी और टॉप-30 तक का सफर तय किया। हालांकि भारतीय दर्शकों को उम्मीद थी कि मनिका खिताब जीतकर देश को चौथी बार मिस यूनिवर्स का गौरव दिलाएंगी, लेकिन वह टॉप-12 में भी प्रवेश नहीं कर सकीं। प्री-इवेंट के दौरान मनिका ने अपने ट्रेडिशनल लुक, मुस्कान, ग्रेसफुल प्रेज़ेंस और बेहतरीन व्यक्तित्व से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था।
रनर-अप सूची: फर्स्ट रनर-अप: प्रवीणार सिंह (थाईलैंड), सेकेंड रनर-अप: स्टेफनी एबेसाली (वेनेजुएला), थर्ड रनर-अप: मा. एहटिसा मनालो (फिलिपिंस)
विजेता को क्या मिलता है? मिस यूनिवर्स संगठन ने आधिकारिक पुरस्कार राशि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार—विजेता को लगभग $250,000 की राशि, हर महीने $50,000 का भत्ता, न्यूयॉर्क सिटी में एक आलीशान घर और लगभग $5 मिलियन की कीमत वाला प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स का ताज, खिताब जीतने के बाद फातिमा बॉश ने कहा—”मैं अपनी आवाज़ उन लोगों की सेवा में लगाना चाहती हूँ जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।”
मिस यूनिवर्स: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल : मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड, मिस अर्थ और मिस इंटरनेशनल के साथ दुनिया की चार सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट में गिना जाता है।इसका उद्देश्य है—”मानवीय मुद्दों को उजागर करना और दुनिया में सकारात्मक बदलाव की आवाज़ बनना”।
भारत की उपलब्धियाँ: अगर मनिका जीत जातीं तो वे यह ताज हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला बनतीं। भारत के लिए अब तक मिस यूनिवर्स खिताब जीतने वाली हस्तियाँ—1994 – सुष्मिता सेन, 2000 – लारा दत्ता, 2021 – हरनाज़ संधू
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ की ओर से मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को हार्दिक बधाई और भारत की मनिका विश्वकर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।







Total views : 63123