नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। बेगूसराय | 11 फरवरी 2026🔹
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार बुधवार को कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूश्री पूजा कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस-सह-नोडल पदाधिकारी, मिशन शक्ति ने की।

🔹 स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जोर: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूश्री पूजा कुमारी ने बालिकाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का सीधा संबंध संतुलित पोषण और स्वच्छता से है।साथ ही उन्होंने शौच के बाद और भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने की आदत को अनिवार्य बताया।
🔹 माहवारी पर खुलकर चर्चा की अपील: उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान विशेष स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और इस विषय पर खुलकर चर्चा कर सही जानकारी प्राप्त करना जरूरी है, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।
🔹 संतुलित आहार और स्वच्छता किट वितरण: पोषण संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध, दाल और अनाज को दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त बाहरी फास्ट फूड से बचने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को नाश्ता, पेयजल एवं स्वच्छता किट का वितरण किया गया। साथ ही माहवारी स्वच्छता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
🔹 जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी आयोजन: सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत बेगूसराय जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में उपस्थित बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।







Total views : 70152