नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय | 09 अप्रैल 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के बैठक कक्ष में आज आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में न्यायालय के बेंच क्लर्क एवं ऑफिस क्लर्क उपस्थित रहे।
न्यायिक पदाधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश: बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी, एसीजेएम प्रथम विवेक चंद्र वर्मा, एसीजेएम चतुर्थ सुशांत कुमार, एसीजेएम पंचम रंजन कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य मौजूद रहे।सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने बेंच क्लर्क एवं ऑफिस क्लर्क को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में लंबित सुलहनीय मामलों की पहचान करें तथा पक्षकारों को सूचित करने हेतु समय पर नोटिस जारी करें।
पीएलवी की प्रतिनियुक्ति से प्रक्रिया होगी तेज: बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि सभी न्यायालयों में नोटिस तैयार करने हेतु पारा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिससे कार्य में तेजी आएगी और अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जा सकेगा।कम समय में अधिक कार्य, पूरी लगन से जुटने की अपीलजिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य ने उपस्थित सभी सहायकों से कहा कि समय कम है और कार्य अधिक, इसलिए सभी पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करें ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके और अधिक से अधिक पक्षकारों को इसका लाभ मिल सके।






Total views : 79316