बेगूसराय, 21 फरवरी 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक (मैट्रिक) वार्षिक परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बी.पी. हाई स्कूल परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्ष, प्रश्नपत्र सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, जैमर, दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराई जाए।डीएम ने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।







Total views : 71200