
बेगूसराय। 8 अप्रैल 2025
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे की 168 वीं शहादत दिवस शहीद स्थल मनाई गई। शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा मनाई गई इस दिवस की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मंगल पांडे का जन्म 1827 को हुआ था। और 1857 में 8 अप्रैल ही के दिन उनको फांसी दे दी गई। वे अंग्रेज के सिपाही रहते हुए भी अंग्रेजो का विरोध किया। और उन्होंने गाय कि चर्बी से बनी गोली को चलाने से इंकार कर दिया। मंगल पांडेय को फांसी देने के बाद क्रांतिकारियों का खून खोल उठा जिसमें खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, बटुकेश्वर दत्त, वीर कुंवर सिंह, उधम सिंह जैसे अनेक क्रांतिकारी थे। इस अवसर पर जगदीश यादव कंकोल मुखिया ने कहा कि मंगल पांडेय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम पंक्ति के क्रांतिकारी थे। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी। उनको शत-शत नमन। इस अवसर पर रवि शंकर गांधी नगर अध्यक्ष जन स्वराज पार्टी ने कहा कि मंगल पांडे 1857 में आजादी की पहली जंग का आगाज किया था। अपनी बंदूक से अंग्रेज लेफ्टिनेंट बॉग सर्जन सर्जन मेजर हडसन को मार गिराने का काम किया था। इस अवसर पर मोहम्मद इरफान, राजेंद्र महतो, जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष, पवन शर्मा रोटरी बैंक समिति, अरविंद पासवान अभिनेता, मो. एहतायल हक, मो. रब्बान आदि उपस्थित थे।