नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय | 17 अक्टूबर 2025
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बेगूसराय ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान शुरू किया है। अब तक जिले में कुल 2 करोड़ 32 लाख 56 हजार 873 रुपये की जब्ती की गई है।
विधानसभावार जब्ती का विवरण 👉 चेरिया बरियारपुर (141) – ₹19.03 लाख एजेंसी जब्ती, ₹2.86 लाख इंटरसेप्टेड जब्ती 👉 बछवाड़ा (142) – ₹34.83 लाख एजेंसी जब्ती 👉तेघड़ा (143) – ₹11.92 लाख एजेंसी जब्ती, ₹6.41 लाख इंटरसेप्टेड जब्ती 👉 मटिहानी (144) – ₹17.60 लाख एजेंसी जब्ती, ₹35.96 लाख इंटरसेप्टेड जब्ती 👉 साहेबपुर कमाल (145) – ₹56.23 लाख एजेंसी जब्ती 👉 बेगूसराय (146) – ₹40.43 लाख एजेंसी जब्ती, ₹1.85 लाख इंटरसेप्टेड जब्ती 👉 बखरी (147) – ₹2.11 लाख एजेंसी जब्ती, ₹3.20 लाख इंटरसेप्टेड जब्ती कुल मिलाकर जिले में 1 करोड़ 82 लाख 27 हजार 659 रुपये की एजेंसी जब्ती और 50 लाख 29 हजार 214 रुपये की इंटरसेप्टेड जब्ती की गई है।
डीएम तुषार सिंगला का बयान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि, “यह कार्रवाई चुनाव आचार संहिता के सख्त अनुपालन और मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से मुक्त रखने के उद्देश्य से की जा रही है।” उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि अवैध धन, शराब, उपहार सामग्री या अन्य प्रलोभनों के वितरण पर सतत निगरानी रखें और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी ने दोहराया कि बेगूसराय प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
📰 रिपोर्ट – नेशनल पॉजिटिव न्यूज़, बेगूसराय






Total views : 68970










