बेगूसराय | 06 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण को लेकर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभुक शामिल हुए।

लाभुकों को मिला 1.73 करोड़ रुपये का ऋण: कैंप के दौरान कुल 1 करोड़ 73 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति एवं वितरण लाभुकों के बीच किया गया। जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को सशक्त करने और रोजगार सृजन को गति देने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, बेगूसराय ने उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए उन्हें ऋण स्वीकृति के लिए बधाई दी तथा संबंधित परियोजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं जिले में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
बैंकों की रही सक्रिय भागीदारी: इस ऋण वितरण कैंप में विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं लीड बैंक मैनेजर की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्ञानेश्वरी कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।





Total views : 69888