बेगूसराय, 28 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और संतोषजनक बनी हुई है। जिला प्रशासन की सतत निगरानी और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के समन्वित प्रयासों के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
एक दिन में 12 हजार से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी: प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को जिले में कुल 12,009 एलपीजी सिलेंडरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की गई। वहीं, इसी दिन 9,111 नई बुकिंग भी दर्ज की गई, जो मांग और आपूर्ति के संतुलन को दर्शाती है।
कंपनीवार वितरण की स्थिति: जिले के कुल 67 वितरकों के माध्यम से गैस आपूर्ति की जा रही है। इनमें इंडियन ऑयल (IOCL) के 40 वितरकों द्वारा सर्वाधिक 7,370 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। इसके अलावा, भारत पेट्रोलियम (BPCL) के 15 वितरकों ने 3,583 सिलेंडर तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के 12 वितरकों ने 1,056 सिलेंडरों का वितरण किया।
पर्याप्त स्टॉक, आगे भी रहेगी निर्बाध आपूर्ति: जिले में वर्तमान समय में कुल 21,759 एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में आगामी दिनों में भी उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी।
बैकलॉग कम करने के निर्देश: औसत डिलीवरी की तुलना में 27 मार्च को अधिक आपूर्ति दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और वितरकों को निर्देश दिया है कि वे बैकलॉग को और कम करने के लिए तेजी से कार्य करें।
होम डिलीवरी पर सख्ती: प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही, व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
शिकायत के लिए 24×7 हेल्पलाइन: उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत है। गैस आपूर्ति या बुकिंग से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता 06243-450626 पर संपर्क कर सकते हैं। अब तक कुल 399 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का समाधान कर दिया गया है, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।






Total views : 76997