
मंझौल अनुमंडल के चेरियाबरियारपुर अंचल के सोनवर्षा मौजा में कुल 33.44 एकड गैरमजरूआ खास भूमि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस(BSAP)-19 वाहिनी के स्थापना हेतु गृह विभाग को निःशुल्क अन्तर्विभागीय स्थायी हस्तांतरण की मिली स्वीकृति
बेगूसराय। 08, जुलाई, 2025
बेगूसराय जिला के मंझौल अनुमंडल अंतर्गत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP)-19 वाहिनी के स्थापना हेतु अंचल चेरियाबारियारपुर में चिन्हित जमीन का गृह विभाग को निःशुल्क अन्तर्विभागीय स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई है।
अपर मुख्य सचिव भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग द्वारा मंझौल अनुमंडल के चेरियाबरियारपुर अंचल के सोनवर्षा मौजा में कुल 33.44 एकड गैरमजरूआ खास भूमि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस(BSAP)-19 वाहिनी के स्थापना हेतु गृह विभाग को निःशुल्क अन्तर्विभागीय स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई है।
बता दें कि 7 फरवरी 2025 को जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, बीएमपी समादेष्टा 19 नवजोत सिम्मी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मंझौल अनुमंडल अंतर्गत चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया था। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस ( BSAP -19 बेगूसराय वाहिनी के स्थापना हेतु सरकारी भूमि के निःशुल्क अंतर्विभागीय हस्तांतरण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी मंझौल द्वारा जमीन चिन्हित कर भेजा गया था। जिसका प्रस्ताव जिला पदाधिकारी द्वारा आयुक्त मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर को भेजा गया जिसके आलोक में आयुक्त मुंगेर द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को अंतर्विभागीय हस्तांतरण हेतु प्रस्ताव भेजा गया था।
यह निर्णय क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बिहार विशेष सशस्त्र बल (BSAP) -19 के परिचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भूमि हस्तांतरण से बिहार विशेष सशस्त्र बल (BSAP) -19 को अपना स्थायी कार्यालय स्थापित करने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस स्वीकृति से BSAP-19 के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे बेगूसराय और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।