
डीएम ने मटिहानी प्रखंड अंतर्गत बलहपुर 2 पंचायत में गंगा नदी किनारे के नयागांव घाट एवं खोरमपुर घाट का किया निरीक्षण।
बेगूसराय। 09 अप्रैल, 2025
डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा मटिहानी प्रखंड अंतर्गत बलहपुर 2 पंचायत में गंगा नदी किनारे के नयागांव घाट एवं खोरमपुर पंचायत के खोरमपुर घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विधायक मटिहानी राजकुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी मटिहानी, अंचल अधिकारी मटिहानी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।डीएम ने दोनों घाटों पर सीढ़ी का निर्माण कराने, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा घाट पर स्नान करने वाले महिलाओं के लिए चेंजिग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही घाट पर हाई मास्ट लाईट, पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही दोनों घाटों पर शवदाह गृह का निर्माण कराने हेतु भी निर्देश दिया गया। डीएम ने इस सभी निर्माण कार्य योजनाओं को पंचायत समिति एवं 15 वीं योजना से कराने हेतु योजना लेने का निर्देश प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दोनों घाटों पर आने-जाने वाले सड़क पर पेभर ब्लॉक का निर्माण कराने को कहा गया, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई ना हो। इसके साथ ही आये दिन गंगा स्नान के दौरान होने वाले दुर्घटना को देखते हुए घाट में खतरनाक जगह को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया।बाद में डीएम ने श्री रामधारी सिंह राजकीय कृत मध्य विद्यालय छितरौर में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया एवं इसे ससमय पूर्ण करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही विद्यालय के भवनों को भी रंग-रोगन कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।