बेगूसराय, 23 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बेगूसराय के तत्वावधान में जिला कृषि कार्यालय परिसर, विष्णुपुर में 24 एवं 25 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ‘किसान मेला-सह-प्रदर्शनी 2026’ का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, नवीन कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।
परियोजना निदेशक (आत्मा) सह जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि मेले का उद्घाटन 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। इस दौरान आधुनिक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहाँ किसान नई तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकेंगे। साथ ही कृषि विशेषज्ञ उन्नत खेती, फसल विविधीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
विभिन्न विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की विस्तृत जानकारी और किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।जिला प्रशासन ने किसानों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर मेले को सफल बनाने की अपील की है।








Total views : 71373