
बेगूसराय। 19 जून 2025
बेगूसराय जिला जनतादल यू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय की अध्यक्षता में पार्टी के चार विधानसभा के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ट अध्यक्ष की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, मटिहानी विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस, तेघड़ा विधानसभा प्रभारी सुनील भारती, चेरियाबरियारपुर विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, बेगूसराय नगर अध्यक्ष पंकज कुमार के साथ साथ प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ट अध्यक्ष बैठक में उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रूदल राय ने कहा कि 21 से 25 जून तक पहले चरण में जनतादल यू बेगूसराय चार विधानसभा मटिहानी, चेरिया बरियारपुर, तेघड़ा, साहेबपुरकमाल विधानसभा में बूथ स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद, संपर्क और समन्यवय स्थापित करेगा। इसके साथ साथ सरकार के द्वारा किये गए कार्यो की चर्चा की जायेगी। उन्होंने बूथ स्तर की बैठक में प्रखंड से जुड़े हुये पार्टी के राष्टीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और जिला के पदाधिकारी सहित सभी साथियो को बैठक में रहने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी के प्रवक्ता अरुण कुमार महतो, मिडिया सेल अध्यक्ष मोनू पटेल, युवाध्यक्ष पंकज राय, प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, रामनरेश आजाद, शम्भू कुमार सिंह, मो. जियाउल्लाह, अनिल चौधरी, अबध शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. सरफराज, किसान अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, छात्र अध्यक्ष भवानी कुमार, सतीश कुमार, पंकज राय, अविनाश कुमार, हीरा लाल महतो सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।