
“बेगूसराय, 6 अगस्त 2025
जदयू मीडिया सेल द्वारा बेगूसराय में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी
की योजनाओं और डिजिटल प्रचार रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया।
इस कार्यक्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने नीतीश कुमार की ऐतिहासिक योजनाओं को प्रचारित करने का संकल्प लिया।
जदयू मीडिया सेल, बेगूसराय द्वारा बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
जिसमें पार्टी की योजनाओं, उपलब्धियों और डिजिटल प्रचार रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जदयू मीडिया सेल मनीष मंडल उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मनीष मंडल ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है,
इसलिए भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं,
जिनका प्रचार-प्रसार अब जदयू मीडिया सेल के माध्यम से डिजिटल और फिजिकल दोनों प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा
कि बिहार में देश के सबसे अधिक युवा मतदाता हैं,
जिनमें से 54 से 56% मतदाता 18 से 42 वर्ष के आयुवर्ग में आते हैं।
उन्होंने नीतीश सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे
महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, वृद्धजन और दिव्यांगजन के लिए पेंशन,
125 यूनिट मुफ्त बिजली, जीविका दीदियों का सशक्तिकरण आदि को गिनाते हुए इन्हें हर मतदाता तक पहुंचाने की अपील की।
इस दौरान नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।
सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मीडिया सेल अध्यक्ष मोनू पटेल ने की,
संचालन जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतों ने किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष रुदल राय द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम, प्रदेश महासचिव लखींद्र सिंह,
रोहित चंद्रवंशी, अर्चना कुमारी, राहुल यादव, विकास कुमार, धर्मवीर कुमार, खगड़िया व बेगूसराय
जिले के सभी मीडिया सेल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जदयू मीडिया सेल ने आने वाले चुनावों को लेकर अपनी संगठनात्मक ताकत और प्रचार तंत्र को सशक्त करने का संदेश दिया।
