बेगूसराय |11 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
🔬माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में ‘इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल्स एंड वुमेन इन साइंस’ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक लघु विज्ञान प्रदर्शनी (Science Exhibition) का आयोजन किया गया। विशेष बात यह रही कि प्रदर्शनी में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 3 की छात्राओं ने स्मार्ट डस्टबिन जैसे उपयोगी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जबकि कक्षा 8 की छात्राओं ने एआई आधारित स्मार्ट होम ऑटोमेशन मॉडल बनाकर सभी को प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 4, 5, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम, अर्थक्वेक डिटेक्टर सहित कई नवाचारी मॉडल प्रदर्शित किए।

👨👩👧 अभिभावकों ने सराहा प्रयास: प्रदर्शनी के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उन्होंने प्राचार्या डॉ. शीतल के साथ मिलकर बच्चों द्वारा तैयार मॉडलों का अवलोकन किया। बच्चों की प्रतिभा और वैज्ञानिक समझ को देखकर अभिभावक अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शीतल ने विज्ञान एवं एआई शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा,“आज की बालिकाएँ विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं, जो हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।”
💃 सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां: कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। बच्चों ने समूह नृत्य के माध्यम से भारत की बेटियों को डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक के रूप में दर्शाते हुए महिलाओं की भूमिका को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया।

🏅 मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित: कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें इंग्लिश ओलंपियाड, IGKO ओलंपियाड और महात्मा गांधी राष्ट्रीय भाषा ओलंपियाड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।साथ ही विद्यालय की होनहार छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया 👉 माही नूर (कक्षा 7) – बिहार फैशन शो में प्रथम पुरस्कार 👉 मानसवी (कक्षा 2) – राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल 👉 अनुश्रिया लोहार (कक्षा 2) – राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में छठी रैंक। इस अवसर पर तीनों छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
🎓 विद्यालय प्रबंधन का संदेश: विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा,“बालिकाओं को विज्ञान, कला और नवाचार के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए माउंट लिट्रा सदैव प्रतिबद्ध है।”अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह कार्यक्रम पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बन गया।





Total views : 70126