बेगूसराय, 04 सितम्बर 2025।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर बेगूसराय सदर प्रखंड सभागार परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मटिहानी विधान सभा एवं बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी तथा बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता: बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री अभिषेक राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेगूसराय रवि शंकर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरपुर, मटिहानी, बरौनी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

दिए गए निर्देश: बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने सेक्टर अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों का गहन निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर—पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत व्यवस्था, शेड, फर्नीचर आदि सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों। साथ ही, सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण करने का आदेश दिया गया।
प्रशिक्षण और समीक्षा: प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार ने बताया कि मटिहानी विधान सभा एवं बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के लिए यह बैठक दो पालियों में आयोजित की गई थी। दोनों पालियों में क्रमशः अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों एवं तैयारियों की समीक्षा दी गई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराया जाएगा।






Total views : 68970










