जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बेगूसराय, 09 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर निर्देश: बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और जन-शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर स्टॉल प्रस्तुति, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तथा संभावित शिलान्यास और उद्घाटन से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
जन-शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर: इस दौरान CM ई-डैशबोर्ड, CPGRAMS, जनता दरबार और RTPS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन-शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम जनता को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। बैठक के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और शिकायतों के निपटारे में संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया।







Total views : 73286