बेगूसराय, 20 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार द्वारा आज बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की सराहना: निरीक्षण के दौरान डॉ. राजू कुमार ने संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के प्रभावी संचालन को सराहनीय बताया।
क्लीनिक सेवाओं और रेफरल व्यवस्था की समीक्षा: जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा परामर्शी अंबिका कुमारी से क्लीनिक सेवाओं एवं रेफरल लिंकेज की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही आउटरीच वर्कर लक्ष्मी और रीता द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
अधिकारियों की रही मौजूदगी: निरीक्षण के दौरान डॉ. राजू कुमार के साथ डीआईएस संतोष कुमार संत भी उपस्थित रहे। वहीं संस्था के कार्यपालक निदेशक इंजीनियर कौशलेंद्र कुमार भी अपने नियमित भ्रमण के दौरान परियोजना कार्यालय पहुंचे और गतिविधियों का अवलोकन किया।








Total views : 75751