सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती
बेगूसराय | 6 फ़रवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा सदर अस्पताल बेगूसराय में डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल से जिले के कैंसर मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी।
जिले में ही मिलेगी निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कीमोथेरेपी:
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कीमोथेरेपी सेंटर के शुरू होने से बेगूसराय के मरीजों को अब जिला अस्पताल में ही निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इससे समय और आर्थिक बोझ दोनों में कमी आएगी।
होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू हुई सेवा:
गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह ने जानकारी दी कि यह सेवा होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि बायो-कैबिनेट की अनुपलब्धता के कारण यह सेवा पहले शुरू नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के बाद आज से कीमोथेरेपी शुरू कर दी गई है।
पहले ही दिन महिला कैंसर मरीज को मिला उपचार: उद्घाटन के दिन ही स्तन कैंसर से पीड़ित एक महिला मरीज की सफलतापूर्वक कीमोथेरेपी की गई, जो जिले के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद: कार्यक्रम में प्रशासी पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. राजू कुमार, डॉ. नीलकमल, डॉ. स्मृति किरण, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. रवि, डॉ. अभिषेकानंद, डॉ. ब्रजेश, डॉ. कृष्ण मुरारी, डॉ. प्राची, डॉ. प्रमोद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रज़ी, अस्पताल प्रबंधक पंकज कुमार सहित सदर अस्पताल एवं कीमोथेरेपी सेंटर के सभी कर्मी उपस्थित थे।





Total views : 69934