बेगूसराय, 01 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वेबकास्टिंग के माध्यम से बेगूसराय जिले सहित पूरे राज्य में पंचायत सरकार भवनों और कन्या विवाह मंडप का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

बेगूसराय में 14 नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण:
कार्यक्रम के दौरान जिले में निर्मित 14 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण किया गया। इनमें –स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 03 भवन, भवन प्रमंडल, बेगूसराय द्वारा 10 भवन, ग्राम पंचायत द्वारा 01 भवन, इसके साथ ही 21 नये पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास भी किया गया।

कन्या विवाह मंडप योजना:
कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना‘‘ के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित 23 कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया। इन मंडपों का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए ग्रामीण स्तर पर उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
जिले में भवनों की स्थिति:
बिहार सरकार की योजना के अनुसार बेगूसराय जिले के सभी 217 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से पंचायत सरकार भवन बनाए जाएंगे।फिलहाल जिले में 25 भवन पहले से क्रियाशील थे। आज लोकार्पण के बाद यह संख्या बढ़कर 39 हो गई है। 112 पंचायतों में भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन भवनों में आरटीपीएस केंद्र, ग्राम कचहरी, पुस्तकालय, बैंक शाखा, डाकघर और सुधा काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
कार्यक्रम में सहभागिता:
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में किया गया। इसमें प्रखंड प्रमुख, मुखिया, सरपंच, उप-मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जीविका दीदी और कर्मीगण शामिल हुए।





Total views : 68954










