
बेगूसराय जिला में कुल 22 लाख 23 हजार 740 मतदाता है, जिसमें से 11 लाख 70 हजार 284 पुरूष, 10 लाख 53 हजार 404 महिला तथा 52 थर्ड जेंडर है।
बेगूसराय। 18 मार्च, 2025
आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथडीएम बेगूसराय, तुषार सिंगला ने बैठक की। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय सहित सभी राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सबसे पहले डीएम द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर सभी पार्टियों से उनका मंतव्य जाना गया। जिसपर कुछ पार्टियों द्वारा यह बताया गया कि एक ही परिवार के कुछ सदस्य अलग बूथ पर तथा कुछ सदस्य अलग बूथ पर मतदान करने जाते है। जिसपर जिला पदाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को इस पर ध्यान देने की बात कहीं गई, ताकि एक ही परिवार अलग-अलग बूथ पर मतदान करने ना जाए। इसके बाद डीएम द्वारा वर्तमान में विधान सभा वार कुल मतदाताओं की संख्या सभी राजनैतिक दलों को बताया गया। दिनांक 01.01.2025 के अनुसार वर्तमान में बेगूसराय जिला में कुल 22 लाख 23 हजार 740 मतदाता है, जिसमें से 11 लाख 70 हजार 284 पुरूष, 10 लाख 53 हजार 404 महिला तथा 52 थर्ड जेंडर है। जिसमें से चेरियाबरियारपुर विधान सभा में कुल 2 लाख 76 हजार 955 मतदाता है, जिसमें से 1 लाख 44 हजार 813 पुरूष एवं 1 लाख 32 हजार 130 महिला तथा थर्ड जेंडर 12 है। बछवाड़ा विधान सभा में कुल 3 लाख 20 हजार 344 मतदाता है, जिसमें से 1 लाख 69 हजार 319 पुरूष, 1 लाख 51 हजार 018 महिला एवं 7 थर्ड जेंडर है। तेघड़ा विधान सभा में 3 लाख 10 हजार 883 मतदाता है, जिसमें से 1 लालः 63 हजार 469 पुरूष एवं 1 लाख 47 हजार 403 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर है, मटिहानी विधान सभा में कुल 3 लाख 72 हजार 024 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 96 हजार 280 पुरूष, 1 लाख 75 हजार 741 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर है। साहेबपुर कमाल विधान सभा में 2 लाख 74 हजार 471 मतदाता है, जिसमें से पुरूष 1 लाख 44 हजार 510, महिला 1 लाख 29 हजार 956 एवं थर्ड जेंडर 5 है। बेगूसराय विधान सभा में कुल 3 लाख 68 हजार 032 मतदाता है, जिसमें से 1 लाख 94 हजार 201 पुरूष, 1 लाख 73 हजार 824 महिला एवं 7 थर्ड जेंडर है। इसी प्रकार बखरी विधान सभा में 3 लाख 01 हजार 031 मतदाता है, जिसमें से 1 लाख 57 हजार 692 पुरूष एवं 1 लाख 43 हजार 332 महिला एवं थर्ड जेंडर 7 है।डीएम ने सभी राजनैतिक पार्टियों से नये मतदाता खासकर महिला मतदाताओं को जोड़ने में सहयोग की बात कहीं, ताकि जिला का मतदाताओं में लिंगानुपात बढ़ सकें। डीएम ने सभी राजनैतिक पार्टियों से प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की नियुक्ति में तेजी लाने की भी बात कही।