बेगूसराय। 24 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिले के ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और खेल गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को डीआरडीए सभागार में पंचायत खेल क्लब की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने की। इस बैठक में जिले की सभी पंचायतों के पंचायत खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सभी पंचायतों में खेल क्लब का गठन हो चुका है, जिससे ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने पंचायतों से खेल मैदान और सुविधाओं के संबंध में लिखित सुझाव मांगे और पंचायत खेल क्लब के सफल कार्यान्वयन के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।जिला स्तर पर खेल मैदानों का निर्माण एवं प्रखंड स्तर पर इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया तेज है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए शहर की ओर रुख न करना पड़े।
बैठक का संचालन जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने किया। बैठक में मणिकांत, निखर कुमार, केशव कुमार, राम पुनीत, आदित्य अम्बर, रौशन कुमार राय, शुभम सहित जिले की विभिन्न पंचायतों से आए खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने सक्रिय भागीदारी की और अपने सुझाव साझा किए।इस बैठक को जिले में खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बेगूसराय जिले से नई खेल प्रतिभाओं का उभरना अपेक्षित है।






Total views : 68940










