नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय (भगवानपुर) | 06 अप्रैल 2026
भगवानपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने की। इस दौरान दिव्यांगजन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और 11 सूत्रीय प्रस्ताव पत्र सौंपा। वहीं थाना प्रभारी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
दिव्यांग व्यक्ति समूह (DPG) का गठन: बैठक में सर्वसम्मति से दिव्यांग व्यक्ति समूह (DPG) का गठन किया गया। इसमें मो. शोएब को अध्यक्ष, सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार को मीडिया प्रभारी, विनोद शर्मा को सचिव, संजय पासवान को जनसंपर्क प्रभारी, अमित कुमार को RTI प्रभारी, सुमित कुमार को रोजगार प्रभारी, निशि प्रवीण को महिला अध्यक्ष, अनिल कुमार को लीगल एडवाइजर तथा नवीन कुमार और राजीव पासवान को संरक्षक बनाया गया। यह समूह प्रखंड स्तर पर दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्य करेगा।
पंचायतों से पहुंचे दिव्यांगजन, समस्याओं पर हुई चर्चा: बैठक में भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। पदाधिकारियों ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।यह बैठक दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख बिंदु: बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में से कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी, जिनमें प्रमुख हैं—👉खाद्य सुरक्षा (धारा 24): सभी पात्र दिव्यांगजनों को अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग। 👉 रोजगार एवं आजीविका (धारा 19-20): मनरेगा जॉब कार्ड हेतु विशेष शिविर, कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार में प्राथमिकता। 👉 सामाजिक समावेशन (धारा 24): दिव्यांगजनों को जीविका एवं स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की पहल। 👉 कानूनी संरक्षण (धारा 6, 7, 8): दिव्यांगजनों की शिकायतों पर पुलिस द्वारा घर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग। 👉 आरक्षण (धारा 37): सरकारी दुकानों/स्थानों में 5% आरक्षण के तहत दिव्यांगजनों को व्यवसाय हेतु स्थान आवंटन। 👉 निगरानी: बैट्री चालित ट्राई साइकिल की गुणवत्ता की जांच और समय पर मरम्मत की व्यवस्था।
सकारात्मक पहल की दिशा में कदम: बिपिन कुमार, सचिव, बिहार एसोसिएशन पर्सन विद डिसेबिलिटी, बेगूसराय एवं दिव्यांगजन प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इन मांगों के लागू होने से प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।
Title: Description: व







Total views : 78629