बेगूसराय। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | 07 अप्रैल 2026
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से “वॉक फॉर हेल्थ” जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लेकर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।ट्रैफिक चौक से प्रमिला चौक तक निकला पैदल मार्चकार्यक्रम के तहत ट्रैफिक चौक, बेगूसराय से पैदल मार्च की शुरुआत हुई, जो कचहरी चौक, नगर थाना चौक, काली स्थान चौक होते हुए प्रमिला चौक स्थित IMA भवन पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नियमित रूप से पैदल चलने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डीएम और न्यायिक पदाधिकारी ने की पहल की सराहना: इस अवसर पर जिला अधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने IMA के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित पैदल चलने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसी बीमारियों से बचाव में सहायक हैं। उन्होंने IMA की इस पहल को जनहित में सराहनीय बताया।
स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं नियमित दिनचर्या: डॉ. ए.के. राय: IMA के अध्यक्ष डॉ. ए.के. राय ने कहा कि केवल दवाओं के सहारे स्वस्थ रहना संभव नहीं है। इसके लिए नियमित दिनचर्या अपनाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से सुबह पैदल चलने, संतुलित आहार लेने, योग एवं व्यायाम करने की अपील की।
वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों की रही सक्रिय भागीदारी: कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. नलनी रंजन, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. रामप्रवेश प्रसाद सिंह, डॉ. रामाश्रय सिंह, डॉ. शशि भूषण, डॉ. रामरेखा, डॉ. रामजतन सिंह, डॉ. वी.के. झा, डॉ. अभिलाषा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. ललन कुमार, ENT डॉ. रोशन कुमार, डॉ. अमोद कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मंजू चौधरी, डॉ. मृणालिनी, डॉ. सपना भारती, डॉ. अनुकंपा, डॉ. गीता, डॉ. हीरा कुमार, डॉ. आदित्य अशोक, डॉ. रूपक सहित कई अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित आमजनों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित रूप से पैदल चलने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया








Total views : 78714