बेगूसराय | 1 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के एसबीएसएस महाविद्यालय में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) शिक्षक संघ में मनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों के चयन को गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने जताई खुशी, बताया महाविद्यालय के लिए गौरव: प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि यहां के शिक्षक विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में महत्वपूर्ण पदों पर चयनित हुए हैं।उन्होंने कहा कि डॉ. अशोक कुमार (अर्थशास्त्र विभाग) को उपाध्यक्ष, डॉ. नीलेश कुमार (हिंदी विभाग) को महासचिव, डॉ. गोबिंद कुमार पासवान (इतिहास विभाग) और डॉ. रामबिनोद (मनोविज्ञान विभाग) को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सभी के नेतृत्व में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों और महाविद्यालय के विकास में सकारात्मक योगदान मिलेगा।
पाग, अंगवस्त्र और पुष्पमाला से हुआ सम्मान: समारोह में सभी चयनित पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से पाग, अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर सम्मान किया गया।यह आयोजन शिक्षकों के बीच उत्साह और गर्व का माहौल लेकर आया।
पदाधिकारियों ने जताया आभार और जिम्मेदारी का भरोसा: डॉ. अशोक कुमार ने बेगूसराय सहित अन्य जिलों के शिक्षकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। वहीं, डॉ. नीलेश कुमार ने कहा कि वे सभी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और मिलकर कार्य करेंगे।
बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मी रहे उपस्थित: कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से डॉ. संजय भगत, डॉ. रुचि जैन, डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, डॉ. अरुणी कुमार, डॉ. बिद्यासागर, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. रुपेश कुमार मिश्रा, डॉ. गुड़िया कुमारी, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. सईदा रहमान, डॉ. सौरव घोष और मोहम्मद अताउल्ला उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मियों में स्वाति कुमारी, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, समीर कुमार, भानु चौधरी और अमित कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।





Total views : 77988