दरभंगा। 3 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति द्वारा संचालित एचआईवी सेंटिनल सर्विलांस राउंड-19 के अंतर्गत आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण राज्य टास्क फोर्स के सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात लाल द्वारा किया गया।
सुपरविजन के दौरान दिए महत्वपूर्ण सुझाव: निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रभात लाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन पर टीम की सराहना की और आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रसार की निगरानी के लिए इस प्रकार का सर्विलांस अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल संक्रमण के रुझानों को समझने में मदद मिलती है, बल्कि कार्यक्रमों के प्रभाव का मूल्यांकन भी संभव होता है।
डेटा आधारित नीति निर्माण में सहायक: उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण उच्च जोखिम वाले समूहों (HRGs) और सामान्य आबादी में एचआईवी संक्रमण की स्थिति का सटीक आंकलन करता है। इसके निष्कर्षों का उपयोग राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत साक्ष्य-आधारित रणनीतियां बनाने में किया जाता है। साथ ही, यह पिछले कार्यक्रमों की सफलता की समीक्षा और कमियों की पहचान में भी सहायक है।
142 सैंपल का हुआ कलेक्शन: कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 142 HRG (हाई रिस्क ग्रुप) के सैंपल का कलेक्शन किया जा चुका है। यह आंकड़ा क्षेत्र में एचआईवी संक्रमण के ट्रेंड को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
टीम की सक्रिय भागीदारी: इस दौरान DMCH के डॉ. अंकित कुमार, डॉ. अंकेश प्रभाकर, टीआई प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, परामर्शी अंबिका कुमारी, एम एंड ई सह लेखापाल मुकेश कुमार सहित आउटरीच वर्कर लक्ष्मी, ओंकार, रीता, अभिषेक, लक्ष्मण एवं अन्य पियर एजुकेटर और HRG सदस्य उपस्थित रहे।
एचआईवी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: अंत में डॉ. प्रभात लाल ने कहा कि इस प्रकार के सर्विलांस कार्यक्रम भारत में एचआईवी महामारी को नियंत्रित करने और एड्स उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह सुनिश्चित करता है कि रोकथाम के प्रयास प्रभावी हों और सही लक्षित समूह तक पहुंच सकें। वही बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति कौशलेन्द्र कुमार ने कहा की निरीक्षण कार्यक्रम से जागरूकता कार्य में और तीव्रता आएगी। और ज्यादा से ज्यादा लोग इस जांच का लाभ ले सकेंगे।







Total views : 78175