बेगूसराय। 6 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत बलिया व्यापार मंडल परिसर में इंटेंसिफाइड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 378 लोगों की एचआईवी एवं सिफलिस की जांच की गई। साथ ही लोगों को चिकित्सीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य जांच की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध: शिविर में केवल एचआईवी जांच ही नहीं बल्कि लोगों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन माप सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर कई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया शिविर का उद्घाटन: स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन बलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचआईवी की जांच सभी लोगों को करानी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। उन्होंने होली पर्व के दौरान प्रवासी मजदूरों के घर आने के समय ऐसे शिविर के आयोजन को सराहनीय बताया।
10 मार्च तक जिले में चलेंगे विशेष शिविर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि बेगूसराय जिले में यह हेल्थ कैंप 10 मार्च 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जांच और जागरूकता पहुंचाई जा सके।
नाको ने तय किया है 95-95-95 का लक्ष्य: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने 1 दिसंबर 2026 तक 95-95-95 लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत95% संभावित लोगों को अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी मिले, संक्रमित पाए गए 95% लोगों का उपचार एआरटी सेंटर से शुरू हो तथा इलाज करा रहे 95% से अधिक लोगों का वायरल लोड परीक्षण किया जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ऐसे जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के कार्यपालक निदेशक इंजीनियर कौशल कुमार ने कहा कि एचआईवी के संबंध में सही जानकारी ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। इसलिए लोगों को जांच कराने के साथ-साथ जागरूक रहना भी आवश्यक है।
कई स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया सहयोग: कार्यक्रम को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन सूर्य कांत सिंह, प्रिजन कोऑर्डिनेटर रवीश कुमार, परामर्शी अंबिका कुमारी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी, ओंकार सिंह सहित लिंक वर्कर स्कीम, सीएससी और प्रिजन कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इसके अलावा जागरूकता अभियान के तहत लखमीनिया रेलवे स्टेशन पर भी एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।








Total views : 73027