
राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में सिवान ने बेगूसराय को 3-0 से हराया।
बेगूसराय। 5 अगस्त 2025
राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में सिवान ने बेगूसराय को 3- 0 से हरा कर चैपियन बना।
शुरुआत में, मैच के शुरू में यह मुकाबला काफी कड़ा रहा।
हालांकि, मैच के अंत में सिवान ने आक्रामक खेल दिखाया ।
उसने 3 गोल दागे, इस प्रकार, सिवान टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई।
सिवान की रिंकी, रंजना और पिंकी ने 1- 1 गोल किया। वहीं, बेगूसराय की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
तेघड़ा के यमुना भगत स्टेडियम मे खेला गया ।
मैच में खेल अधिकारी श्याम सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
हमारी शुभकामनाएं हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर ये बेटियां खेल में अपनी पहचान बनाए।
इससे पहले, सुबह में दोनों सेमीफाइनल खेला गया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिवान और पश्चिम चंपारण के बीच खेला गया।
जिसमें, सिवान ने पश्चिम चंपारण को 1–0 से हराया। सिवान की ओर से रिंकी कुमारी ने एक मात्र गोल किया ।
दूसरी ओर, बेगूसराय और कैमूर के बीच खेला गया। बेगूसराय ने एक तरफा मुकाबले में कैमूर को 9-0 से हराया।

बेगूसराय की ओर से कौशिकी ने शानदार 3 गोल दागे।
निक्की, सुरुचि और बेबो ने अपनी टीम के लिए 2 – 2 गोल किए।
फ़ाइनल मुकाबला बेगूसराय और सिवान के बीच हुआ।
जिसमें सिवान ने जीत दर्ज की।
खेल अधिकारी बेगूसराय श्याम सहनी ने बिहार की बालिका वर्ग की टीम को शुभकामनाएं दी।
मैच में मंच सचालन और उद्घोषणा शिक्षक गौरव पाठक ने किया।
मौके पर संजीव कुमार मुन्ना, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरविंद कुमार, शुभम, मणिकांत, पिंकी, पल्लवी, लक्ष्मी आदि ने प्रतियोगिता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
