केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय होंगे मुख्य अतिथि
बेगूसराय, 28 अगस्त 2025
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कंगन Food Park में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह करेंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ये बातें खेल मंत्री बिहार सरकार सह बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में मधुबनी सांसद अशोक यादव, झंझारपुर जदयू सांसद रामप्रीत मंडल, जेडीयू MLC रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की विधायक दीपा सुमन समेत NDA के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
एनडीए की ताकत का होगा प्रदर्शन
Circuit House बेगूसराय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बताया कि बछवाड़ा विधानसभा में एनडीए के पांचों घटक दल के नेता और कार्यकर्ता इस सम्मेलन में जुटेंगे।
उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन के बाद यह तय हो जाएगा कि बेगूसराय की सातों विधानसभा सीटों पर NDA की जीत सुनिश्चित है।
खेल मंत्री ने कहा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA इस बार बिहार में 225 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।”
जिला स्तर के नेताओं की मौजूदगी
प्रेस वार्ता में जेडीयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, बछवाड़ा भाजपा प्रभारी विकास कुमार, भाजपा जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजपा मंत्री शुभम कुमार, जेडीयू उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव एवं मो० इब्राहिम समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा जिला मंत्री शुभम कुमार ने किया।





Total views : 63195