
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए राजद ने फूंका नितीश कुमार का पुतला
बेगूसराय। 22 मार्च 2025
जिला राजद ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए नितीश कुमार का पुतला फूंका। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में और विधान परिषद सदस्या डॉ. उर्मिला ठाकुरकि उपस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

उससे पूर्व हड़ताली चौक से एक जुलूस निकालकर शहर भ्रमण कर केंटीन चौक पर प्रदर्शन किया गया। मौके पर डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। हर समय महिलाओं को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। महिला विरोधी मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि 20 मार्च 2025 को राष्ट्रगान का अपमान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एनडीए के नेताओं के बयान से यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।साजिश के तहत राष्ट्रगान को अपमान किया गया है जिस तरह से देश के गृह मंत्री संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को संसद भवन में गाली देने का काम किया गया। उसी तरह षड्यंत्र के तहत बिहार के मुख्यमंत्री राष्ट्रगान का अपमान करने का कार्य किया है। महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान अपमान से यह स्पष्ट हो गया है देश में मनु स्मृति संविधान केंद्र सरकार लागू करना चाह रही है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरे राम महतो, सुधीर कुमार सिंह, मनोज यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, राम विनोद यादव, महिला राजद जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव, सावित्री कुशवाहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह, सुमन पासवान, त्रिभुवन कुमार सिंह पिंटू, रवि कुमार यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष फैजू रहमान, श्याम प्रसाद प्रसाद दास, अभिराम सिंह, महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव, निशांत कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, सहजानंद यादव, सुरेंद्र राम, मनोज यादव, सुनील यादव, मो. जब्बार, जियाउर रहमान, हरिनंदन महतो, बबलू मिश्रा, आजाद सहनी, दुलारचंद सहनी, माहेश्वरी यादव, राम लखन यादव, छोटे लाल यादव, मो. सनोवर, मो. इब्राहिम, बमबम सिंह, बमबम पासवान, सोनी देवी, राम उदित यादव, गौतम यादव, मुखी भगत, अशोक पासवान, अधिवक्ता संतोष यादव, अधिवक्ता अमित यादव, विकास पासवान, संजय यादव, भूषण यादव, इम्तियाज अली, जितेंद्र यादव, प्रभु यादव, मंजू देवी, कौशल, मनोहर राउत, रामबली यादव, बाल्मीकि यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।