राजगीर में होने वाले एशिया कप से पहले जमुई पहुँची हॉकी ट्रॉफी, प्रशासन ने किया भव्य सत्कार
‘पास द बॉल’ सेरेमनी में डीएम-एसपी ने बढ़ाया रोमांच, जमुई में ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन
हॉकी एशिया कप 2025 : ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुँची जमुई, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश
जमुई में हॉकी ट्रॉफी का शाही स्वागत, अधिकारी और खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
भारत का गौरव – हीरो हॉकी एशिया कप ट्रॉफी पहुँची जमुई, बांका के लिए हुई रवाना
जमुई। 23 अगस्त 2025
बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहे Men’s हीरो हॉकी Aisa Cup 2025 (29 अगस्त से 07 सितंबर, राजगीर) के संदर्भ में निकली ट्रॉफी गौरव यात्रा शनिवार को जमुई पहुँची। समाहरणालय सभाकक्ष में जिला प्रशासन द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, बंगलादेश, चीनी ताइपे और कजाकिस्तान की मेंस हॉकी टीम हिस्सा लेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल के गर्मजोशी भरे स्वागत से हुई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवीन कुमार को ट्रॉफी हस्तांतरित की गई।

यह यात्रा दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों के अलावे बिहार के सभी 38 जिलों की दूरी तय करेगी और वहां खेल के प्रति स्नेह को बढ़ावा देने के लिए लोगों को संदेश देगी। इसी कड़ी में पटना, बेतिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, औरंगाबाद, नालंदा जैसे शहरों से गुजरते हुए शनिवार को ट्रॉफी गौरव यात्रा 2025 जमुई पहुंचा।
मौके पर आयोजित “पास द बॉल” Ceromany में डीएम और एसपी ने हॉकी स्टिक से बॉल पास कर रोमांच बढ़ाया। डीएम नवीन ने कहा कि “खेल हमें खिलने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से बिहार को इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने का गौरव मिला है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक करना है।” एसपी विश्वजीत दयाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं ट्रॉफी यात्रा टीम लीडर शिव प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में निःशुल्क प्रवेश रहेगा और टिकट टिकटजेनी ऐप के माध्यम से बुक किया जा सकता है। इस चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPN) पर होगा।
डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, एसडीएम सौरभ कुमार, नजारत उप समाहर्ता भानू प्रकाश, डीईओ दया शंकर, जिला खेल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा, शारीरिक शिक्षक शिवपूजन शर्मा, मृत्युंजय कुमार, विभागीय कर्मी सौरभ कुमार, केशव, सनोज कुमार, आनंद, अंशु समेत कई पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमियों ने समारोह में हिस्सा लिया। यह यात्रा जमुई से बांका के लिए प्रस्थान कर गई।







Total views : 63026