लोहिया नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के गणमान्य लोग हुए शामिल
बेगूसराय | 21 दिसंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
चित्रगुप्त महापरिवार, लोहिया नगर, बेगूसराय द्वारा शनिवार अपराह्न 3 बजे चित्रगुप्त मंदिर सभागार में संस्थापक सदस्य एवं पूर्व महासचिव युगल किशोर प्रसाद के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए महापरिवार के अध्यक्ष विकास मोहन सिन्हा ने कहा कि युगल किशोर प्रसाद संगठन के संस्थापक सदस्य थे और उनका व्यक्तित्व सरल एवं मृदुभाषी था। वहीं संस्थापक सदस्य अशोक कुमार सिन्हा वैद्य जी ने कहा कि चित्रगुप्त महापरिवार को संगठित करने तथा मंदिर निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बेगूसराय के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता ने उनके बहुभाषी एवं विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार अधिवक्ता ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। महासचिव संदीप कुमार ने उनके कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार सिन्हा, माले नेता राजेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जयंत कुमार सिन्हा श् अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा अधिवक्ता इनकम टैक्स, महापरिवार के कोषाध्यक्ष जयंत कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार, मनोज कुमार अधिवक्ता, प्रभात रंजन सिन्हा, सेंटू कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, विनय कुमार अम्बस्था एवं सुभाष कुमार सिन्हा सहित दर्जनों चित्रगुप्त महापरिवार लोहिया नगर के सदस्य उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता विकास मोहन सिन्हा एवं संचालन संदीप कुमार ने किया।





Total views : 63869