बेगूसराय, 24 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC), विष्णुपुर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी ने किया।
2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान: यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य जाँच और उपचार की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, अन्य मरीजों के लिए भी ओपीडी सेवाओं को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
महिलाओं का स्वास्थ्य, परिवार की नींव: उद्घाटन के अवसर पर वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी ने कहा,”महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार की नींव है। यह अभियान न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि हमारे समाज को भी स्वस्थ दिशा में ले जाएगा।
“कई गणमान्य रहे मौजूद: इस कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार, जिला लेखा सहायक शुभम कुमार, शहरी सलाहकार अभिषेक कुमार, PSI India की प्रतिनिधि तसनीम, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयाँ: आयोजकों का मानना है कि इस अभियान के माध्यम से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ आसानी से मिल सकें।





Total views : 68974










