पुष्पम राज ने जड़ा टूर्नामेंट का पहला दोहरा शतक
बेगूसराय | 22 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट लीग के आठवें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें दिनकर क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इन मुकाबलों ने युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
पहले मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब की जीत:
बेगूसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने तेघरा क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर के मुकाबले में मात्र 24वें ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
हर्ष के ऑलराउंड प्रदर्शन से मिली जीत: लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने 14वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
बल्लेबाजी में हर्ष (31 रन) और जयंत (23 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में दिनकर क्रिकेट क्लब का दबदबा: दूसरा मुकाबला फर्टिलाइजर मैदान पर खेला गया, जहां दिनकर क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब को 279 रनों से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनकर क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 379 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पुष्पम राज का ऐतिहासिक दोहरा शतक: दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से पुष्पम राज ने 125 गेंदों में 203 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए टूर्नामेंट का पहला दोहरा शतक अपने नाम किया। उनका शानदार साथ विशाल (74 रन) ने दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की टीम 17वें ओवर में 100 रन बनाकर सिमट गई। दोहरा शतक जड़ने वाले पुष्पम राज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मृतुन्जय कुमार वीरेश ने देकर सम्मानित किया।






Total views : 68940










