नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ – बेगूसराय। 3 दिसंबर 2025
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 के अवसर पर तेघड़ा स्थित बुनियाद केंद्र में आज एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, उनके परिजन और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दिव्यांगजनों का सम्मान एवं इलेक्ट्रिक साइकिल वितरण : कार्यक्रम के तहत विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें पात्र लाभुकों के बीच इलेक्ट्रिकल साइकिलों का वितरण किया गया। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल काफी सराहनीय रही।
प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कृत प्रतिभागी: अंडर-18 दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए कई प्रतियोगिताओं—50 मीटर दौड़, निबंध, लेखन, चित्रकला, गायन का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान: जिला प्रशासन द्वारा तीन राष्ट्रीय स्तर पर चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को भी विशेष सम्मान दिया गया—धीरज कुमार – लॉन बॉल, रजत पदक, अजय कुमार साह – पैरा लॉन बॉल, कांस्य पदक, छत्तीस कुमार – 800 मीटर दौड़, कांस्य पदक, जिला पदाधिकारी ने तीनों खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
डीएम द्वारा बुनियाद केंद्र का निरीक्षण: कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बुनियाद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सेवाओं, सहायता कार्यक्रमों और केंद्र की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि—सभी सेवाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील और सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाया जाएलाभुकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए
तेघड़ा में आयोजित यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की क्षमता, प्रतिभा और अधिकारों के सम्मान का एक मजबूत संदेश देता है।






Total views : 63010