गांधी स्टेडियम में हुए छह रोमांचक मुकाबले, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया और कोशी की टीमों ने दर्ज की जीत
बेगूसराय। 17 नवंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय (खेल विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-14 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 का शानदार आगाज़ आज गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम सहनी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

पहला मैच: भागलपुर बनाम तिरहुत: पहले मुकाबले में भागलपुर ने तिरहुत को 3–0 से हराया। पहला गोल — जर्सी नंबर 8 गोविंद कुमार सहनी ने किया जबकि दूसरा गोल — जर्सी नंबर 11 इन्द्रजीत कुमार ने किया और तीसरा गोल — जर्सी नंबर 1 अरमान कुमार ने किया।

दूसरा मैच: मुंगेर बनाम कोशी: मुंगेर ने कोशी प्रमंडल को 2–0 से मात दी। इस मैच का पहला गोल — जर्सी नंबर 7 भारत कुमार ने दूसरा गोल — जर्सी नंबर 10 मोहम्मद फैज़ ने किया।
तीसरा मैच: दरभंगा बनाम मगध : तीसरे मैच में दरभंगा ने मगध प्रमंडल को 1–0 से हराया। गोल — जर्सी नंबर 83 नितिन आनंद ने किया।

चौथा मैच: पूर्णिया बनाम पटना : पूर्णिया ने पटना प्रमंडल को 2–0 से पराजित किया। पहला गोल — जर्सी नंबर 10 साही सोरेन ने किया जबकि दूसरा गोल — जर्सी नंबर 5 रिपंदर हंसदा ने किया।
पाँचवाँ मैच: सारण बनाम भागलपुर : यह मुकाबला गोल रहित समाप्त हुआ, परिणाम ड्रा रहा।

छठा मैच: कोशी बनाम मगध : कोशी प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मगध को 2–0 से हराया। पहला गोल — जर्सी नंबर 8 निखिल राजने किया जबकि दूसरा गोल — जर्सी नंबर 10 मो. एहसान मंजर ने किया।
उद्घाटन समारोह एवं मंच संचालन : उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्याम सहनी ने कहा कि बेगूसराय के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगे और खेल से समाज में एकता का संदेश भी मिलता है। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं खेल विभाग ने प्रतियोगिता की तैयारियों को बेहतरीन बताया। मंच संचालन शिक्षक अरविन्द कुमार एवं दीपक कुमार दीप ने किया।
👥 आयोजन टीम : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। साथ ही शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, शशिकांत, शुभम, रितेश आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







Total views : 63026