बेगूसराय | 13 दिसंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान 2025–2028 का शुभारंभ शनिवार को होटल केडीएम सभागार में किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र और बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई।
संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
जिला व विधानसभा स्तर के नेता रहे उपस्थित: इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूमिपाल राय, मटिहानी विधानसभा प्रभारी पशुराम पारस, तेघड़ा विधानसभा प्रभारी अरुण सहनी, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश पटेल, महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह: कार्यक्रम में जदयू नेता नंदलाल राय, अरुण कुमार महतो, रामविनय सिंह, अरुण कुमार राय, अनिल चौधर, पांडव कुमार, युवा अध्यक्ष पंकज राय, कुंदन कुमार पिंटू, अजय पासवान, युवा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, महेंद्र दास, सिकंदर महतो, राजेन्द्र महतो, घनश्याम महतो, अर्चना कुमारी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।






Total views : 63010