बेगूसराय, 27 अगस्त 2025।
शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में हुआ। चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन 27 से 30 अगस्त तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक श्याम सहनी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में भागीदारी:
शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक श्याम सहनी ने बताया कि पहले दिन 18 प्रखंडों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 5 खेल विधाएं — एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग और वॉलीबॉल शामिल हैं। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रभारियों के लिए आवास, खान-पान और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। खेल विभाग ने कहा कि यह बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है। मंच संचालन शिक्षक गौरव कुमार पाठक और रणधीर कुमार ने किया, जबकि संगीत शिक्षक रूपेश कुमार व कविता कुमारी ने अपनी टीम के साथ खिलाड़ियों में उत्साह भरा।

पहले दिन के खेल परिणाम:
600 मी दौड़ (अंडर-14 बालक): 1st गुलशन कुमार, 2nd हिमांशु कुमार, 3rd अरनव कुमार
600 मी दौड़ (अंडर-14 बालिका): 1st ज्योति कुमारी, 2nd खुशबू कुमारी, 3rd क्रांति कुमारी
800 मी दौड़ (अंडर-16 बालिका): 1st सोनाली कुमारी, 2nd अभिलाषा कुमारी, 3rd नीतू कुमारी

800 मी दौड़ (अंडर-16 बालक): 1st क्रिश कुमार, 2nd सुमित कुमार, 3rd मो. जाकिर
लॉन्ग जंप (अंडर-14 बालक): 1st अभिमन्यु कुमार, 2nd अंकित कुमार, 3rd नवीन कुमार
लॉन्ग जंप (अंडर-14 बालिका): 1st कोमल कुमारी, 2nd प्रेरणा भारती, 3rd सरिता कुमारी
लॉन्ग जंप (अंडर-16 बालक): 1st रितेश कुमार, 2nd आदर्श कुमार, 3rd आयुष कुमार
लॉन्ग जंप (अंडर-16 बालिका): 1st ज्योति कुमारी, 2nd अंजली कुमारी, 3rd स्वाति कुमारी
60 मी दौड़ (अंडर-14 बालक): 1st ओम कुमार, 2nd विक्की कुमार, 3rd प्रिंस कुमार
60 मी दौड़ (अंडर-14 बालिका): 1st अभिलाषा कुमारी, 2nd सुमन कुमारी, 3rd शालू कुमारी
100 मी दौड़ (अंडर-16 बालक): 1st अमित कुमार, 2nd हिमांशु कुमार, 3rd सिद्धार्थ कुमार
100 मी दौड़ (अंडर-16 बालिका): 1st प्रिया कुमारी, 2nd प्रवीणा खातून, 3rd निधि सिंह
बॉल थ्रो (अंडर-14 बालिका): 1st श्रुति कुमारी, 2nd प्रतिभा कुमारी, 3rd अंशु कुमारी
बॉल थ्रो (अंडर-16 बालिका): 1st मौसम कुमारी, 2nd नीतू कुमारी, 3rd शहनाज बेगम

अधिकारियों के विचार:
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर देना है। सरकार खिलाड़ियों के लिए “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” जैसी योजनाओं से खेल को बढ़ावा दे रही है। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सफलता की राह दिखाता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने खेल को पढ़ाई के साथ जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।
प्रतियोगिता के आयोजन में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, मणिकांत चिरंजीवी, राजेश रौशन, शशिकांत, पिंकी, पल्लवी, लक्ष्मी समेत कई शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई।






Total views : 63125