नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय | 05 अक्टूबर 2025
🚩 मोहनपुर पंचायत में उमड़ा जनसैलाब : बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र (146) की पूर्व सदर विधायक अमिता भूषण का पदयात्रा कार्यक्रम लगातार जारी है। रविवार को उन्होंने सदर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंचायत के कई स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, हाथों में झंडे और नारे लगाते हुए लोग उनके साथ चल रहे थे।
🗣️ जनता से मिला अपार समर्थन : श्रीमती भूषण ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही हैं और आगे भी रहेंगी। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत में विकास योजनाओं की धीमी प्रगति और दयनीय स्थिति की जानकारी भी उन्हें दी।
💬 विकास पर बोलीं अमिता भूषण : पूर्व विधायक ने कहा, “मोहनपुर हमेशा से प्रगतिशील समाज का प्रतीक रहा है, जिसने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को चुना है। हमने अपने कार्यकाल में जिस विकास की शुरुआत की थी, उसे आगे भी जारी रखेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधि जिन सड़कों और योजनाओं का श्रेय ले रहे हैं, उनकी स्वीकृति हमारे कार्यकाल में हुई थी। आज उनके पास कोई नई योजना बताने के लिए नहीं है।
🤝 समर्थकों के प्रति जताया आभार: पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कन्हैया सिंह, सुजीत कुमार, नवल सिंह, घोलटन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह, रामानुज तांती, महेश सिंह, चुनचुन सिंह, रामजीवन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामरिझान हजारी, अरुण राम, मुकुंद सिंह, मृत्युंजय सिंह, रामदास सिंह, रामबाबू सिंह, एक्टिंग सिंह, उमेश तांती, रामविलास सिंह, रामाशीष सिंह, संतोष कुमार, संजय कुमार, जिलापरिषद अमित कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
🌟 जनता के बीच बढ़ता समर्थन : अमिता भूषण की पदयात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनका जुड़ाव जमीनी स्तर पर है, और वे बेगूसराय के विकास के लिए लगातार कार्य करती रही हैं।





Total views : 68995










