खराब मौसम और दशहरे की थकान के बावजूद हुआ उत्साहजनक आयोजन, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
बलिया। 5 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ बेगूसराय।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) जिला इकाई बेगूसराय की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी अनुमंडलों में संगठन विस्तार का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में दिनांक 05 अक्टूबर को बलिया अनुमंडल में एक प्रभावी बैठक का आयोजन किया गया। खराब मौसम और दशहरे की थकान के बावजूद 60 से अधिक महिला-पुरुष सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान चित्रगुप्त वंदना से हुआ।

सामाजिक एकता और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ जोर: कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सिंहा ने की। उन्होंने मंच से जिले से आए साथियों का परिचय कराया और उनकी उपलब्धियों को सराहा। सिंहा ने कहा कि “वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में कायस्थ समाज को एकजुट होकर पुनः प्रगति के पथ पर अग्रसर होना होगा।”वहीं, अलख कुमार सिंहा ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा का वर्णन करते हुए मध्यम श्रेणी के उद्योग-व्यवसाय के माध्यम से बेरोजगारी दूर करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सन् 1900 से अब तक के वंशजों का डेटा एकत्र कर वेबसाइट के माध्यम से जोड़ने की योजना है, ताकि चित्रांश समाज एक-दूसरे के काम आ सके।
अनुमंडल तक संगठन विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त : समीर शेखर ने कहा कि संगठन को अब अनुमंडल स्तर तक ले जाने की योजना सफल हो रही है। महामंत्री नवीन कुमार सिंहा ने अभाकाम के सफर को कोविड काल से जोड़ते हुए संगठन के निरंतर विस्तार को मुख्य उद्देश्य बताया। प्रांतीय उपाध्यक्ष बीनू सिंहा ने आपसी सौहार्द और सहयोग बढ़ाने पर बल दिया, जबकि संरक्षक दिलीप सिंहा ने “एकता में बल” का संदेश दिया और प्रमंडल स्तर पर सहयोग का आग्रह किया।
नवनिर्वाचित बलिया अनुमंडल कार्यकारिणी का गठन बैठक में सर्वसम्मति से बलिया अनुमंडल अभाकाम की कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें —अध्यक्ष: सुनील कुमार सिंहा (एडवोकेट), महामंत्री: विनय कुमार सिंहा, कोषाध्यक्ष: राजकुमार। कोषाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनावों में कायस्थ समाज को अपने उम्मीदवारों को मजबूती से समर्थन देना चाहिए, दलगत भावना से ऊपर उठकर। बैठक में प्रमोद कुमार सिंहा ‘सोनू’, भास्कर भूषण, रवींद्र मनोहर, वीरेश कुमार सिंहा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और समाज के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सिंहा ने किया और सुनील कुमार सिंहा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया।







Total views : 63009