खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच: श्याम कुमार सहनी
बेगूसराय, 11 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के छठे दिन फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और कुश्ती जैसे खेलों का शानदार आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के अवसर पर श्री सहनी ने कहा कि “खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच है। खेल में न जाति होती है, न धर्म — यहां एकता, अनुशासन और टीम भावना होती है। हर युवा को अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पहले खेल को हेय दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब यह एक उत्कृष्ट करियर क्षेत्र बन गया है। देश की बेटियां भी अब खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जरूरत है कि खेलों को संरक्षण और संरक्षा दी जाए ताकि प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।

🏑 हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम : 👉 आयु वर्ग 14 एवं 17 बालिका: राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट विजेता 👉 आयु वर्ग 19 बालिका: श्रुति परियोजना बालिका +2 विद्यालय, बदलपुरा विजेता 👉 आयु वर्ग 14 एवं 17 बालक: नार्थ सेंट विलियम्स अकादमी विजेता

🏐 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणाम: 👉 आयु वर्ग 14 बालक: सेंट ज्यूड्स विद्यालय, बरौनी ने डीएवी एनएच-28 बरौनी को हराकर जीत दर्ज की 👉 आयु वर्ग 17 बालक: सेंट जोसेफ अकादमी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बन्द्वार को हराकर विजेता बना 👉 आयु वर्ग 14 बालिका: मध्य विद्यालय बीहट विजेता

🤼 कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी: 👉 बालक अंडर-14 वर्ग, 35 किग्रा: आयुष कुमार (राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट) 👉35–38 किग्रा: शुभम कुमार (मध्य विद्यालय, बीहट) 👉 38–41 किग्रा: सत्यम कुमार (उ.मा.वि. ओझा टोल) 👉 41–44 किग्रा: प्रेम कुमार, सचिन कुमार (मध्य विद्यालय, बीहट) 👉 48–52 किग्रा: हेमंत कुमार (गंगोत्री नरेश, मधुरापुर), रौनक कुमार (बीहट) 👉 52–57 किग्रा: आयुष कुमार (वीपीएस नावकोठी), प्रियांशु कुमार (मछराहा राजौड़ा), आदर्श आनंद (आर.के. सर्वोदय उच्च विद्यालय, शाहपुर)

बालक अंडर-17 वर्ग 👉 51–55 किग्रा: गौरव कुमार (मधुरापुर), अनमोल कुमार (तेघड़ा), मो. अरमान (घाघड़ा) 👉 55–60 किग्रा: गुलशन कुमार (एमबीडीआई इंटर कॉलेज), चंदन कुमार (घाघड़ा), रौनक कुमार (गढ़पुरा) 👉 60–65 किग्रा: पियूष कुमार (आरकेसी +2 बरौनी), हिमांशु कुमार (ओझा टोल) 👉 65–71 किग्रा: शुभम कुमार (महेन्द्रपुर) 👉 71–77 किग्रा: विकास कुमार (गौरीडीह, छौड़ाही)
बालक अंडर-19 वर्ग 👉 57 किग्रा: मो. शान अली, मो. जमशेर आलम, मो. महताब (घाघड़ा) 👉 65–70 किग्रा: मंजेश कुमार (घाघड़ा) 👉 74–79 किग्रा: गुलशन कुमार (बीएस +2 पहसारा), संदीप कुमार (जेके +2 बेगूसराय)
🎯 आयोजन में सक्रिय भूमिका: इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, मनीष कुमार, राजेश कुमार रौशन, अरुण व पंकज, अरविन्द कुमार, रामबाबू सिंह, अशोक कुमार, रंधीर कुमार, दीपक कुमार दीप, संदीप कुमार, रितेश कुमार, अमन कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।






Total views : 63160