बेगूसराय, 10 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के पांच दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, बेगूसराय में खिलाड़ियों के सम्मान और हौसला अफजाई के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के महासचिव कौशल किशोर वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने चयनित खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विनय कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार, मृत्युंजय कुमार और अजीत कुमार भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व: कार्यक्रम में जानकारी देते हुए जोशी कुमार ने बताया कि बेगूसराय के महाजबी खातून, छतीश कुमार, प्रणव कुमार, ऋषभदेव और अमन कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी24वीं राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, भुवनेश्वर राष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, अहमदाबाद12वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, पटना में भाग लेकर जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताई खुशी: सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के महासचिव कौशल किशोर वर्मा ने कहा कि यह बेगूसराय जिले के लिए बेहद गर्व का विषय है कि यहां के दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपने परिश्रम और कौशल से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।







Total views : 73449