बेगूसराय | 03 नवंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत सोमवार को बेगूसराय के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्वीप आइकन एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री क्रांति प्रकाश झा ने भाग लेकर युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

🔹 युवाओं से बोले क्रांति प्रकाश झा — “एक वोट तय करता है भविष्य की दिशा”अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।> “जब हम मतदान करते हैं, तो हम अपने भविष्य का निर्णय स्वयं करते हैं। हर वोट राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करता है,” उन्होंने कहा। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार तथा मित्रों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें।
🔹 ईवीएम और वीवीपैट की दी गई जानकारी : कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही सभी उपस्थित युवाओं को मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई ताकि वे मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
🔹 कार्यक्रम में कई अधिकारी और छात्र उपस्थित: इस अवसर पर स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी रश्मि कुमारी, सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) अभिजीत सोनल, कॉलेज के प्राचार्य, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। क्रांति प्रकाश झा ने अपने संबोधन में कहा — “बिहार के युवाओं में ऊर्जा और संकल्प की कोई कमी नहीं है। अगर युवा जागरूक होंगे तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।”





Total views : 68975










