बेगूसराय, 2 नवंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा की गई घोषणा—कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बेगूसराय को प्रमंडल का दर्जा दिया जाएगा—ने जिले में नई उम्मीद और उत्साह का संचार कर दिया है। इस घोषणा का प्रमंडल बनाओ अभियान समिति ने जोरदार स्वागत किया है। समिति के संयोजक दिलीप सिन्हा ने कहा कि प्रमंडल बनने से बेगूसराय का अभूतपूर्व विकास होगा। यहां विश्वविद्यालय, हवाई उड़ान सुविधा, मेडिकल कॉलेज, कृषि एवं प्रबंधन महाविद्यालय की स्थापना के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होगा। साथ ही सैकड़ों प्रमंडलीय कार्यालय खुलने से लाखों रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।घोषणा का स्वागत करने वालों में समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, प्रेम मांगोतिया, अभिषेक कुमार, कल्याण कुमार, इंद्रजीत कुमार राय, प्रकाश कुमार सिन्हा, जयराम दास, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रोशन कुमार, डॉ. बीरेंद्र कुमार, रविंद्र मनोहर, नीरज कुमार, संगीता कुमारी, सुशील कुमार राय, राजीव कुमार, राजेश कुमार सहित पूरी प्रमंडल टीम शामिल रही। सभी सदस्यों ने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह घोषणा बेगूसराय के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
🔹 प्रशासनिक दृष्टिकोण : गौरतलब है कि बेगूसराय को प्रमंडल का दर्जा देने की मांग पिछले कई वर्षों से उठती रही है। फिलहाल बेगूसराय मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत आता है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रमंडल दर्जा मिलने के बाद जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कृषि क्षेत्र में स्वतंत्र नीति-निर्माण और संसाधन वितरण का सीधा लाभ मिलेगा।





Total views : 68974










