बेगूसराय। 19 सितम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बेगूसराय द्वारा आगामी 25 सितम्बर 2025 को संयुक्त श्रम भवन (आईटीआई कैंपस), बेगूसराय में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी Bharat Financial Inclusion Limited (BFIL) प्रतिभाग कर रही है।
नियुक्ति विवरण: इस रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थियों को Customer Retention Officer पद पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा। 👉 शैक्षणिक योग्यता: 10वीं एवं 12वीं पास 👉 आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष 👉 वेतनमान: ₹15,085 (साथ में PF, ESIC, Gratuity एवं बीमा सुविधा) 👉 रिक्तियां: 30 👉 नियुक्ति स्थल: बेगूसराय एवं लखीसराय जिला
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन हेतु NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। मेला दिनांक 25 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे संयुक्त श्रम भवन (आईटीआई कैंपस), बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण निर्देश: 👉केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो साथ लाना आवश्यक है।
अपील: जिला नियोजन पदाधिकारी ने बेगूसराय एवं लखीसराय के योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।







Total views : 75866