
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
महिला सशक्तिकरण का मतलब तभी सार्थक हो पायेगा जब महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आये। इसके लिए जरुरी है की उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता, राजनीतिक में उचित भागीदारी मिले। हमें महिलाओं का सम्मान जेन्डर के आधार पर नहीं बल्कि पहचान के आधार पर करनी चाहिए। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। आत्मनिर्भर महिलाएं समाज में सम्मान पाती हैं। शिक्षित महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान सकती हैं और समय आने पर समाज के हित में अपनी आवाज उठा सकती हैं।
डॉ. रजनी बरनवाल, डेंटल सर्जन, बेगूसराय